एक दिन में रिकॉर्ड नए केस मिले और मौतें हुईं, देखें राज्यवार आंकड़ों की सूची

एक दिन में रिकॉर्ड नए केस मिले और मौतें हुईं, देखें राज्यवार आंकड़ों की सूची

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 24,021,218 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 821,462 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 742023 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 2583948 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 61529 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 3387500 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

24 घंटे में पहली बार एक दिन में कोरोना के  77,266 नए मामले सामने आए और 1057 लोगों की मौत हो गयी। वहीं मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 76.28 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.82 फीसदी है। वहीं, 21.90 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 27 अगस्त तक कुल 3,94,77,848 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से गुरुवार को एक दिन में 9,01,338 नमूनों की जांच की गई।

महाराष्ट्र में 14,718 मामले सामने आए और 355 मरीजों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 10 हजार से अधिक मामले आए। कर्नाटक में 9,386 मामले सामने आए। यह पहली बार है जब एक दिन में इतने मामले सामने आए हैं। साथ 141 मौतें हुईं। कर्नाटक के अलावा इन तीन राज्यों में सबसे अधिक मामले आए-  ओडिशा (3,384), पंजाब (1,746) और उत्तराखंड (728)।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

94209

295248

3633

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

602

2374

42

अरुणाचल प्रदेश

1007

2621

5

असम

19222

79307

278

बिहार

19067

109175

538

चंडीगढ़ 

1544

1977

43

छत्तीसगढ़

11136

14607

245

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

348

1916

2

दिल्ली

13208

150027

4369

गोवा

3445

11867

171

गुजरात 

14742

73475

2962

हरियाणा

9962

48690

646

हिमाचल प्रदेश 

1460

4008

33

जम्मू एंड कश्मीर 

7743

26721

671

झारखंड

11096

22927

373

कर्नाटक

85006

219554

5232

केरल

22737

43757

267

लद्दाख

825

1640

27

मध्य प्रदेश 

12422

44453

1306

महाराष्ट्र 

178561

531563

23444

मणिपुर

1743

3957

25

मेघालय

1222

899

8

मिजोरम

474

500

0

नागालैंड

1040

2735

9

ओडिशा

25215

65323

448

पुडुचेरी

4883

7761

190

पंजाब

15608

30972

1256

राजस्थान

14425

60585

1005

सिक्किम

388

1151

3

तमिलनाडु

52364

343930

6948

तेलांगना

28941

87675

799

त्रिपुरा

3486

6839

89

उत्तराखंड

5274

11775

228

उत्तर प्रदेश 

52309

152893

3217

वेस्ट बंगाल

26709

121046

3017

भारत में कुल मामले

742023

2583948

61529


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।